नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट पर आमिर खान के साथ उनकी बेटी इरा खान भी नजर आईं थी। इरा ने हाल ही में इवेंट की तस्वीर साझा की हैं, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस नजर आ रहे हैं।
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर इवेंट की ग्रैंड ओपनिंग के दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कलाकार शामिल हुए थे। इस इवेंट में इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान आमिर खान भी वहां पर नजर आए थे। आमिर के साथ उनकी बेटी इरा खान भी नजर आईं थी। इरा ने हाल ही में इवेंट की तस्वीर साझा की हैं।
विज्ञापन
निक जोनस संग इरा ने साझा की तस्वीर
दरअसल, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दौरान आमिर खान की बेटी ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ तस्वीर क्लिक करवाई थी। इसी तस्वीर को इरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। निक के साथ इरा ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें उन्होंने ब्लैक और व्हाइट रंग की ड्रेस पहनी है। वहीं, निक ने ओलिव ग्रीन कलर का सूट पैंट पहना है। दोनों ही बेहद शानदार तरीके से पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
होने वाले पति को लेकर इरा ने कही यह बात
इस तस्वीर के बाद इरा ने अपने होने वाले पति नुपुर शिखरे के साथ भी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा है-मेरी टीनेज की कल्पनाएं, मेरी यंग एडल्ट कल्पनाएं और फिर मेरी वास्तविक जीवन की कल्पनाएं। नुपुर तुम वो हो, मुझे पता है कि तुम जानते हो लेकिन बस सुनिश्चित करना चाहती थी। आपको बता दें कि आमिर की बेटी इरा और नुपुर शिखरे लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और बीते साल ही दोनों ने सगाई की थी। वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।