आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन का चीन में भी दंगल जारी है। फिल्म ने हिंदी सिनेमा के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए वहां 700 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म पूरी दुनिया में 1500 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
'दंगल' एसएस राजामौली फिल्म 'बाहुबली 2' को सीधी टक्कर दे रही है। जहां 'बाहुबली 2' की अब तक की कुल कमाई 1,538 करोड़ है वहीं 'दंगल' ने 1,501 करोड़ कमा लिए हैं। आमिर की फिल्म की कुल कमाई में से 731.36 करोड़ केवल चीन से आए हैं। चीन में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। ये हॉलीवुड की फिल्म 'गार्जियन्स ऑफ दी गैलेक्सी' को पछाड़ते हुए दूसरे हफ्ते भी टॉप पर रही। इतना ही नहीं, 'दंगल' चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-हॉलीवुड फिल्म है। मतलब कि वहां केवल हॉलीवुड फिल्मों ने ही इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है।
BREAKING: @aamir_khan 's #Dangal enters the ₹ 1,500 Crs GBOC WW Club! pic.twitter.com/dsDPw5fbys
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 21, 2017
#DANGAL earned est. ¥84.29 M [US $12.64 M/₹ 81.50 Crs] on Sunday - May 21st 11 PM CST! #China's total is now $113.46 M / ₹ 731.36 Crs]
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 21, 2017
. @aamir_khan 's #Dangal @ the WW BO: May 21st '17#China - ₹ 731.36 Crs#Taiwan - ₹ 25.78 Crs
RoW - ₹ 744.50 Crs
Total - ₹ 1,501.64 Crs
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 21, 2017