फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। सारा अली खान से लेकर अमिताभ बच्चन और सुष्मिता सेन तक हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की फोटोज शेयर की हैं। सभी ने धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। सेलिब्रेशन के साथ ही सितारों ने फैंस को क्रिसमस की बधाईयां दी हैं और परिवार संग अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी शनिवार को क्रिसमस सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिसमस की तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें उनका ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर भी दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों में बेटी इरा खान के साथ आमिर खान भी दिख रहे हैं। इरा खान और उनके प्रेमी नुपुर शिखर ने मैचिंग ड्रेस पहन रखी है । इन तस्वीरों में स्मृति पॉल भी दिख रही हैं। एक तस्वीर में नुपूर और स्मृति पॉल ने मैचिंग पायजामा पहन रखा है। इस तस्वीर में आमिर, इरा, नुपुर और स्मृति पॉल एक दूरबीन के अगल-बगल बैठे हुए हैं। इरा ने इस तस्वीर पर 'मेरी क्रिसमस' का स्टिकर एड किया हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले इरा ने नुपुर के साथ एक फोटो शेयर की थी जो कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर क्लिक की गई थी। तस्वीर में इरा को नुपुर के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में इरा और नुपुर ने हरे और लाल रंग के स्वेटशर्ट और डेनिम में एक क्रिसमस ट्री के पास पोज दी है। इरा और नुपुर ने अपने रिलेशनशिप को फरवरी में आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। इस कपल ने प्रॉमिस डे के दिन अपनी तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि आपके साथ और आपके साथ वादे करना सम्मान की बात है। इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। गौरतलब है कि इरा खान के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर फिटनेस ट्रेनर हैं, उन्होंने इरा को भी ट्रेनिंग दी है। यह भी बताया जाता है कि नुपुर आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रहे हैं।