आमिर खान के भाई फैजल खान एक बार फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फैजल, शारिक मिन्हाज की फिल्म 'मेंटल' से फिल्मों में वापसी करेंगे।
फिल्म पर बात करते हुए फैजल खान ने बताया कि, 'यह एक नए दौर की फिल्म है। खासकर नई पीढ़ी के लिए, जो एकतरफा प्यार को लेकर जुनूनी है, जो ऐसे गलत फैसले लेती है जो अनैतिक होते हैं और लड़का अपने प्यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर जाता है, यहां तक कि वह मानसिक रोगी भी बन जाता है।'
फैजल और मिन्हाज इससे पहले 'चांद बुझ गया' और 'चिनार दास्तान-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
.