3 इडियट्स में आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदारों को लेकर भी किया जिक्र
आमिर खान आगे कहते हैं, ‘हमारे किरदार आपने ‘3 इडियट्स’ में देखे थे। इस बार भी उनकी ही कहानी है लेकिन स्टोरीलाइन 10 साल बाद की है। राजकुमार हिरानी और अभिजात ने कहानी को बहुत अच्छे से कंसीव किया है। तो एक बार फिर मुझे फुंसुक वांगडू के अपने किरदार में उतरना पड़ेगा।’
फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान ने फुंसुक वांगडू का रोल किया था, वहीं आर माधवन ने फरहान का किरदार निभाया था। इनके अलावा फिल्म में शरमन जोशी ने राजू का रोल किया। फिल्म में बोमन ईरानी, करीना कपूर, मोना सिंह, जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार भी नजर आए।
आमिर खान प्रोड्यूस फिल्म 'एक दिन' में जुनैद और साई पल्लवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
कब रिलीज होगी जुनैद खान की ‘एक दिन’?
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ में जुनैद खान लीड रोल में हैं, इसमें उनके अपोजिट साई पल्लवी हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। 1 मई 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी।
पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखें...