रमेश तौरानी की बर्थ डे पार्टी में दिखे सेलेब्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
बॉलीवुड में कई चर्चित फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले रमेश तौरानी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में उनके बर्थ डे सेलिब्रेशन में आमिर खान से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। जानिए, इस पार्टी में कौन-कौन नजर आया।
आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ पहुंचे
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रमेश तौरानी के 65वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। दाेनों ने ट्विनिंग (एक जैसे कपड़े पहनना) की थी। दोनों ने पैपराजी को भी साथ में खूब पोज दिए।
शिल्पा शेट्टी ने पति राज संग ली पार्टी में एंट्री
रमेश तौरानी की जन्मदिन की पार्टी में शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ पार्टी में एंट्री ली।
किरण राव से लेकर दीया मिर्जा तक आईं नजर
आमिर खान की एक्स वाइफ और डायरेक्टर किरण राव भी पार्टी में पहुंचीं। साथ ही दीया मिर्जा को भी इस सेलिब्रेशन में देखा गया। वह आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड से बात करती नजर आईं।
ये सेलेब्स भी बर्थ डे पार्टी में नजर आए