फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! 21,000 लड़कियां, आमिर क्या करना चाहते हैं इस फिल्म में!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दंगल' की तैयारी में जुटे हुए हैं। वे फिल्म में एक अधेड़ उम्र के पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार चार बेटियों के पिता का है।
विज्ञापन


खबर है कि उन चार लड़कियों की तलाश के लिए अभी तक 21,000 लड़कियों का ऑडिशन लिया जा चुका है और एक भी लड़की फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। दरअसल फिल्म के लिए ऐसी साधारण लड़कियों की तलाश की जा रही है जो पहले परदे पर कभी दिखाई ना दी गई हो।
Trending Videos
विज्ञापन

गए कई प्रदेशों में, पर नहीं हुआ कुछ भी फाइनल

फिल्म की टीम ने देश के अलग-अलग शहरों में जाकर कई लड़कियों का ऑडिशन लिया है। ये ऑडिशन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ-साथ और भी अन्य शहरों में हुए हैं।

फिल्म की कास्टिंग को सभी काफी गंभीरता से ले रहे हैं और वे इस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। लेकिन अभी तक कास्ट सुनिश्चित नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें