महेश भट्ट की छोटी बेटी ने एक अजीब बात कही है। वह तब से अफेयर में है जब उसकी उम्र 12 साल रही होगी।
महेश भट्ट छोटी बिटिया और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने टीवी शो 'कॉफी विद करण' के दौरान कहा कि मैंने छठीं कक्षा में डेटिंग शुरू कर दी थी। बाद में मुझे पता चला कि वाकई डेटिंग नहीं थी।
मैं जिससे डेटिंग करती थी उसको देखकर सिर्फ मुस्कुराया करती थी। वह भी ऐसा ही करता था। स्टूडेंट्स ऑफ ईयर के बाद आलिया जल्द ही हाइवे फिल्म में नजर आने वाली हैं।
वह इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' में रणदीप हुड्डा के साथ काम कर रही हैं। अभिषेक बर्मन की '2 स्टेट्स' में भी वह अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी।