फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन

Sat, 05 Sep 2015 03:21 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर की बीमारी से पीड़ित संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 51 वर्षीय आदेश का पिछले 40 दिन से कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात 12:30 बजे कैंसर के चलते निधन हो गया। इससे पहले आदेश के साले और संगीतकार ललित पंडित ने बताया था कि आदेश की कीमोथैरेपी हुई लेकिन वह कोई रिस्पांस नहीं दे रहे हैं।

इसलिए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथैरेपी करना बंद कर दिया है। आदेश ने चलते चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी कभी गम, राजनीति, वेलकम जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें