'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज होते ही मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने घर में शानदार पार्टी रखी थी। इसमें फिल्मी जगत के कई सितारें पहुंचे थे। पार्टी में दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के दोनों कजन आदर जैन और अरमाम जैन भी मौजूद थे।
जिसके बाद इस साल फिल्म 'कैदी बैंड' में नजर आए आदर ने सफाई देते हुए कहा- 'अगर हम किसी पार्टी में हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं तो इसमें क्या खराबी है। लोगों का काम कहना होता है, मुझे नहीं लगता कि फोटो में कुछ गलत था। हम बस अच्छा टाइम बिता रहे थे। पार्टी 'पद्मावती' के ट्रेलर की सफलता की थी। हमने बहुत एन्जॉय किया। बस इतना ही है'।
पार्टी के बाद रणबीर कपूर के कजन आदर जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो दीपिका के गाल पर किस कर रहे थे। जिसके बाद दीपिका को किस करने के कारण आदर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।