फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर के शब्द से सेंसर बोर्ड को हुई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन और यामी गौतम की फिल्म 'बदलापुर' का हर किसी को इंतजार है। फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है लेकिन रिलीज से ठीक पहले ही अब सेंसर बोर्ड की कैंची फिल्म पर चल गई है।
विज्ञापन


आखिर क्या वजह रही कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड को कैंची चलानी पड़ गई। वैसे फिल्म के कई सीन पहले ही इस फिल्म के आपत्तिजनक होने की कहानी बयां कह चुके हैं। 

फिल्म के अभिनेता वरुण धवन भी यह कह चुके हैं कि वह नहीं चाहते कि बच्चे उनकी इस फिल्म को देखें। इतना सब हो जाने के बाद अब रिलीज के मौके पर सेंसर बोर्ड का कैंची चलाना फिल्म को कहीं नुकसान तो नहीं पंहुचाएगा? जानने के लिए पढ़े पूरी स्टोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसर को है इस शब्द से आपत्त‍ि

हालांकि, यह कैंची सिर्फ़ ऑडियो पर यानी डायलॉग पर चली है। फ़ि‍ल्म का सीन जस का तस ही है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी ख़बर के हवाले से बताया गया है कि एक शब्द का बदलकर कुछ और कर दिया गया है।

एक सूत्र ने बताया, ‘बदलापुर’ के हिंसक सीन को ज्यों का त्यों ही रखा गया है, जबकि सेंसर बोर्ड फिल्म में प्रयोग किए गए ‘फ’ शब्द से आपत्त‍ि थी।' फिल्म में ‘फ’ शब्द का प्रयोग दो से तीन दफे हुआ है।

सूत्र के मुताबिक, फ**’ को बदलकर ‘हेल’ कर दिया गया है और ‘फ**’ को म्यूट कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक सेंसर की कैंची से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि किरदार के मानसिक स्थि‍ति के अनुसार ही डायलॉग होते हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक किलर हैं, हुमा कुरैशी एक वैश्या के किरदार में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें