एक टीवी अभिनेता को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर आरोप है कि उसने एक बिजनेसमैन के घर से नकदी और उसका लाइसेंसी हथियार चुराने की कोशिश की। यह घटना कोलकाता के पंचसैयार थाना क्षेत्र की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पंचसैयार पुलिस स्टेशन एक बिजनेसमैन ने नकदी और लाइसेंसी हथियार चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिनेता पर कार्रवाई की। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि देर रात अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो पिस्तौल, 100 राउंड गोलियां और 85 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
वहीं बिजनेसमैन के कहा कि अभिनेता के पास से जो भी चीजें पुलिस को मिली हैं वह उसकी हैं। उसने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उसके घर से यह सभी चीजें उस समय चुराई थीं जब वह 15 से 21 अक्तूबर के बीच शहर से बाहर था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
पढ़ें: 'फैशन' में कंगना का किरदार इस सुपरमॉडल से था प्रेरित, फिल्म के 12 साल पूरे होने पर जानें ये खास बातें