यामी गौतम और पुल्कित सम्राट की फिल्म 'जुनूनियत' के एक गाने की शूटिंग मुंबई में होनी थी लेकिन आखिरी वक्त पर शूटिंग कैंसल कर दी गई।
मिड डे में छपी ख्ाबर के अनुसार इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि पहले हम फिल्म सिटी स्टूडियो में इस गाने की शूटिंग करने जा रहे थे लेकिन बाद में मेरा मन बदल गया।
सैट पर लाइट मुझ ठीक नहीं लग रही थी और बहुत अच्छा फील नहीं आ रहा था। फिल्म पंजाब पर आधारित है इसलिए में गाने में पूरा पंजाबी कलेवर देना चाहता था।
फिल्मसिटी के स्टूडियो में यह संभव नहीं हो पा रहा था। हालांकि सैट काफी भव्य था लेकिन वहां करीब 150 अतिरिक्त पंजाबी डांसरों को भी गाने में लेना था साथ ही कुछ परमीशिन संबधी औपचारिकताएं भी पूरी करनी थीं जिसमें काफी वक्त लगता।
अब हम इस गाने की शूटिंग पंजाब में करेंगे।