फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छावा’ को लेकर संगीतकार ए आर रहमान ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘यह एक बांटने वाली फिल्म लेकिन…

Fri, 16 Jan 2026 10:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

A R Rahman Movie Chaava Comment: फिल्म ‘छावा’ में ए आर रहमान ने खुद म्यूजिक दिया था। हाल ही में इसी फिल्म को उन्होंने एक बांटने वाली फिल्म का टैग दे दिया। जानिए, ऐसा वह क्यों कर रहे हैं? 

विज्ञापन
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल, संगीतकार ए आर रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ए आर रहमान ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अपने करियर को लेकर बातचीत की। इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म ‘छावा’ को लेकर बड़ा बयान दे दिया। वह इसे बांटने वाली फिल्म मानते हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर कुछ और बातें भी आगे वह कह देते हैं। जानिए, फिल्म ‘छावा’ को लेकर क्या बोले संगीतकार ए आर रहमान? 

‘छावा’ को लेकर क्या बोले ए आर रहमान?

विज्ञापन

हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में संगीतकार ए आर रहमान ने कहा, ‘छावा एक बांटने वाली फिल्म है। मुझे लगता है कि इसने लोगों के बीच के बंटवारे का फायदा उठाया। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि इसका मकसद बहादुरी दिखाना था। मैंने डायरेक्टर से पूछा था कि उन्हें इस फिल्म के लिए मेरी जरूरत क्यों है। तब डायरेक्टर ने कहा था कि उन्हें सिर्फ मेरी जरूरत है'। 
वह आगे कहते हैं, ‘यह एक मजेदार फिल्म है लेकिन निश्चित रूप से लोग ज्यादा समझदार हैं। क्या आपको लगता है कि लोग फिल्मों से इंस्पायर होंगे? उनके पास अपना इनर कॉन्शियस होता है, उन्हें पता होता है कि क्या सच है या क्या हेर-फेर है।’ 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: विक्की-कटरीना ने किया बेटे का नामकरण, खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'हमारी रोशनी की किरण' 

ए आर रहमान ने फिल्म को इमोशनल भी बताया
एक तरफ ए आर रहमान फिल्म ‘छावा’ को बांटने वाला करार देते हैं। लेकिन फिल्म के इमोशनल एंगल पर भी बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘छावा (छत्रपति संभाजी महाराज) मराठा इतिहास के सबसे मशहूर व्यक्तित्व हैं। जब फिल्म खत्म होती है, तो आप देखते हैं कि एक खूबसूरत कविता गाई जाती है। यह बहुत इमोशनल पल होता है। मुझे उस पूरी फिल्म का म्यूजिक देने पर बहुत गर्व है। इस फिल्म में हर मराठा की धड़कन और आत्मा बसी है।’ 

बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने किया था कमाल
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। पिछले साल की शुरुआत में यह फिल्म रिलीज हुई। इसका ग्रास कलेक्शन भारत में 716.91 करोड़ रुपये रहा। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने लगभग 809  करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें