फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लता मंगेशकर से जुड़ा ये मैसेज, असली नाम से लेकर विवादों पर लिखी बात

Sun, 06 Feb 2022 09:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर से जुड़ा एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लता मंगेशकर के असली नाम, करियर, हिट गाने से लेकर विवादों पर भी बात लिखी है।
विज्ञापन
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @annamalai_k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने लता जी को नम आंखों से विदाई दी। लेकिन जो लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए, वह सोशल मीडिया के जरिए लता जी को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने जीवन के बारे में बात कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लता मंगेशकर के शानदार काम और उन्हें 92 साल की उम्र में भी दीदी कहे जाने की बात की गई है।

विज्ञापन


लता मंगेशकर कैसे बनीं दीदी    
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की शुरुआत ही एक सवाल की साथ हुई है और वो ये है कि क्या किसी ने सोचा है कि क्यों 92 साल की महिला को दीदी कहकर बुलाया जाता है? इसके बाद जवाब में बताया गया है कि भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 3 नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड से लता मंगेशकर सम्मानित हुई हैं।  यह उनकी आवाज की उम्र की बात है। इसी वजह से वह आज भी सबकी दीदी बनी हुई हैं।

लता मंगेशकर का असली नाम  
इस मैसेज में ये भी बताया गया कि लता मंगेशकर का असली नाम हेमा हार्दिकर है। उनके पिता दीनानाथ के गांव का नाम मंगेशी था। इसी वजह से उन्होंने अपने नाम के आगे दीनानाथ मंगेशकर लगाया और ऐसे ही लता जी ने भी अपने नाम के आगे मंगेशकर लगाया। दावा किया जाता है कि एक बार लता मंगेशकर को हल्का जहर दिया गया था। इस घटना का जिक्र भी इस मैसेज में है। इस घटना के बाद लता मंगेशकर कई महीनों तक अस्वस्थ रही थीं। जब लता मंगेशकर ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाना गाया था, तब उन्हें सुनकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की आंखें नम हो गई थीं। इस दौरान वह खुद को लता जी से मिलने से रोकन नहीं पाए थे।
विज्ञापन


लता मंगेशकर के हिट गाने 
इस मैसेज में लता मंगेशकर के कई सारे गानों को शामिल भी किया गया है, जो हमेशा उनकी याद में गाए जाएंगे और सुने भी जाएंगे। लता मंगेशकर ने कांटों से खींच के ये आंचल, तोड़ के बंधन बांधे पायल, कोई न जाने दिल की उड़ान को, दिल वो चला आ, आज फिर जीने की तमन्ना है जैसे अनगिनत गाने गाए हैं। बॉलीवुड में लता मंगेशकर और देव साहब का रिश्ता भी काफी अच्छा था। इसी वजह से वह दोनों इंडस्ट्री को कुछ देना चाहते थे। तब उन्होंने फैंस को ‘गाता रहे मेरा दिल’ गाना दिया।

लता मंगेशकर के विवाद
वायरल मैसेज में ये भी बताया गया कि लता मंगेशकर की आवाज बेशक अपनी कोमलता के लिए जानी जाती थी लेकिन उन्होंने ‘वो कौन थी’ जैसी थ्रिलर फिल्म में भी गाना गाया। लता मंगेशकर ने अपने इतने लंबे करियर में कई तरह गाने गाए थे। हालांकि, वह विवादों में भी रहीं। उनका नाम रफी साहब संग नोकझोंक से लेकर राज्यसभा में कम उपस्थिति के लिए विवादों में रहा। लेकिन आज भी हर कोई उन्हें उनके गानों की वजह से ही याद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें