वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, आज अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का मुंबई में प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान जब अक्षय और दिशा एक साथ नजर आए, तो पैपराजी ने दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिशा और अक्षय ने एक जैसी एनिमल प्रिंट की ड्रैस कैरी की हुई है। बस दोनों की ड्रेस में रंग और स्टाइल का फर्क दिखाई दे रहा है।
कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) एक मल्टी-स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन