फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अ जेंटलमैन' का रोमांटिक गाना 'बात बन जाए' आज होगा रिलीज, देखें टीजर

Thu, 27 Jul 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बात बन जाए गाना
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म 'अ जेंटलमैन' का 'डिस्को सॉन्ग' पहले ही हिट हो चुका है। अब मेकर्स जल्द ही इसका अगला गाना 'बात बन जाए' रिलीज करने वाले हैं। ये रोमांटिक गाना आज ही रिलीज होगा।
विज्ञापन


'अ जेंटलमैन' फिल्म में सिद्धार्थ ने डबल रोल निभाया है। इनके किरदारों का नाम 'गौरव' और 'ऋषि' है। इसमें सिद्धार्थ का 'सुंदर, सुशील और रिस्की' साइड देखने को मिलेगा। फिल्म में जैकलीन ने 'काव्या' नाम की लड़की का रोल निभाया है। काव्या गौरव से प्यार करती है लेकिन वो कुछ ज्यादा ही सुशील है। काव्या को ऋषि जैसे रिस्की लड़के पसंद है।  इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें कि ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

Miami. Beach. Partaaay!! :D #BaatBanJaye out tomorrow. Wait for it! @S1dharthM @foxstarhindi #AGentlemanSundarSusheelRisky pic.twitter.com/zN3t6Dnz8G— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) July 26, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें