फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान तो बच गए पर सनी लियोनी को हो सकती है जेल?

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। एडल्ट अभिनेत्री एक बड़े कानूनी पचड़े में फंस गई है। आजकल सनी लियोन एक अश्लील वेबसाइट चलाने को लेकर हुई एफआईआर को लेकर चर्चा में है।
विज्ञापन


कथित तौर पर सनी लियोनी अपनी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो परोस रही हैं। जिसके चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

सनी लियोनी के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज हुई है जिसमें उन पर सोशियल मीडिया पर अश्लील वीडियो परोसने और देश की संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।

मामला तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। क्योंकि शिकायतकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं है। वह तो सनी लियोनी को ऐसा करने के लिए सजा दिलवाने की ठाने बैठा है।
Trending Videos
विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर हो सकती है जेल की सजा

सुनने में आया है कि शिकायत के आधार पर, ठाणे पुलिस ने एडल्ट अभिनेत्री सनी लियोन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता​ की धारा ​292, 292 A, 294 34​) महिला अधिनियम के ​अश्लील प्रतिनिधित्व की ​धारा 3 और 4​, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​अब इस मामले में थाणे साइबर सेल पुलिस​ जांच पड़ताल कर रही है और अगर अश्लीलता फ़ैलाने के मामले में सनी लियोन दोषी पाई जाती है तो उन्हें पांच साल की जेल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें