आयोजकों पर फूटा शेल्डन का गुस्सा
इस कॉन्सर्ट को जोमैटो ऑर्गनाइज किया। शेल्डन अरंजो नाम के शख्स ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को टैग करते हुए ओपन लैटर लिखा है। शख्स ने लिंक्डइन पर पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वे डायबिटीज के मरीज हैं। कॉन्सर्ट में इतनी खराब व्यवस्थाएं रहीं कि उन्हें पेशाब भी अपने पैंट में करना पड़ा, डायबिटीज के मरीज होने के चलते उनके लिए कंट्रोल कर पाना भी बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसे में यही एकमात्र विकल्प बचा। शेल्डन ने पोस्ट के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।
हजारों की भीड़ी और सिर्फ तीन बाथरूम
शेल्डन अरंजो मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हैं। हाल ही में वे भी ब्रायन की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए बॉम्बे कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर गए। उन्होंने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि हजारों लोगों की भीड़ में सिर्फ तीन बाथरूम थे। शेल्डन हर बाथरूम के बाहर गए, लेकिन वहां लंबी लाइन लगी थी। इसके बाद सुविधा के अभाव में उन्हें पैंट में ही पेशाब करना पड़ा।