फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पहली बार किस फिल्म को मिला था ऑस्कर?

Sun, 24 Feb 2019 02:13 PM IST
विजय जैन बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
Wings, Oscar Awards - फोटो : social media
विज्ञापन
ऑस्कर पुरस्कारों का पूरी दुनिया को इंतजार रहता है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी होती हैं कि किस फिल्म को बेहतरीन फिल्म चुना जाएगा। ऐसे में शायद ही किसी को ये ख्याल आता होगा कि वो कौन सी फिल्म थी जिसने सबसे पहले बेहतरीन फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया था। इस फिल्म का नाम था 'विंग्स' जो एक मूक फिल्म थी और 1927 में आई थी।
विज्ञापन


फिल्मों के इतिहास पर नजर रखने वालों का कहना है कि विंग्स न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर जीतने वाली पहली फिल्म थी बल्कि ये अकेली मूक फिल्म थी जिसे ये उपलब्धि हासिल हुई। हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में जब 1929 में पहले ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन किया गया था तो विंग्स को सबसे अहम यानी बेहतरीन फिल्म का ऑस्कर मिला था। ये वो समय था जब बोलने वाली फिल्में मूक फिल्मों को हाशिए पर डालने लगी थीं।

विंग्स ऐसे दो दोस्तों की कहानी थी जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फाइटर पायलट बनते हैं। इस फिल्म में क्लारा बो, चार्ल्स 'बड़ी' रोजर और रिचर्ड एरलन ने काम किया था। ये फिल्म कई वजहों से काबिले जिक्र है। इनमें न सिर्फ हवाई लड़ाई को दिखाया गया था बल्कि क्लारा बो का एक अर्धनग्न दृश्य भी था। इसमें पैरिस के एक बार में शराब पीने का दृश्य था और पुरूषों के बीच चुंबन भी।
विज्ञापन


एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइसेंस में शैक्षिक कार्यक्रम के निदेशक रैंडी हाबरकैंप कहते हैं, “विंग्स बेशक उस जमाने की स्टार वॉर्स, टाइटैनिक या अवतार थी।” वो बताते हैं, “ये उस वक्त जबरदस्त कामयाब हुई थी। इसमें उस दौर की अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था। मूक फिल्मों के दौर की समाप्ति के वक्त फिल्माई गई ये फिल्म सभी बड़े शहरों में पर्दे के पीछे लाइव साउंड इफेक्ट्स के साथ रिलीज की गई थी।” अपनी इन्हीं खासियतों के चलते शायद विंग्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑस्कर जीतने वाली पहली फिल्म बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें