फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

777 Charlie: रक्षित शेट्टी की फिल्म देख फूट-फूटकर रो पड़े कर्नाटक के सीएम बोम्मई, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 14 Jun 2022 10:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
777 चार्ली देख रो पड़े कर्नाटक सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में 10 जून को दो फिल्में एक साथ रिलीज हुईं, जिसमें पहली नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' है और दूसरी कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' है। नुसरत की फिल्म बेशक सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। लोगों द्वारा फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं और अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस फिल्म को देख लिया है, जिसके बाद वह भावुक हो गए। कर्नाटक के सीएम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
कर्नाटक सीएम ने देखी 777 चार्ली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म '777 चार्ली' में इंसान और जानवर के रिश्ते की खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है और इस कहानी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का दिल छू लिया। हाल ही में, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पर उन्होंने इस फिल्म को देखा। इस फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री की आंखों से आंसू झलक पड़े। इस मौके का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे '777 चार्ली' के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बसवराज बोम्मई सबसे मिलने के बाद सिनेमाघर में फिल्म देखने बैठते हैं और कुछ पल बाद ही वह अपनी आंखों  से आंसू साफ करते नजर आते हैं। वह सिनेमाघर से भी नम आंखों के साथ ही बाहर निकलते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : अमर उजाला
फिल्म देखकर क्यों रो पड़े बसवराज बोम्मई
फिल्म की कहानी इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर है और बसवराज बोम्मई को यह फिल्म देखने के बाद अपने पालतू कुत्ते की याद आ गई थी, जिसका पिछले साल ही निधन हुआ है। इसी वजह से वह पूरी फिल्म के दौरान भावुक नजर आए। इस वीडियो के अलावा, बसवराज बोम्मई की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह फिल्म देखकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
777 चार्ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो किरणराज द्वारा निर्देशित '777 चार्ली' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एडवेंचर का तड़का लगाया गया है। फिल्म में रक्षित शेट्टी के अलावा, संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दानिश सैत और बॉबी सिन्हा जैसे कलाकर नजर आए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 7.87 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो 777 चार्ली ने सभी भाषाओं में 10.01 करोड़ का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि चौथे दिन ये फिल्म करीब 4.80 करोड़ अपनी झोली में झटक सकती है। फिल्म में र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें