फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: सम्मान पाकर भावुक हुए अनंत नाग, रणदीप के लिए पत्नी लिन ने किया यह काम; देखें 15 तस्वीरें

Tue, 22 Sep 2026 07:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

72nd National Film Awards 2026: आज गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्मी जगत के तमाम बड़े कलाकार मौजूद रहे। तस्वीरों में देखिए सेरेमनी के खास पल। 
विज्ञापन
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जिसमें एक्टर्स को उनके सिनेमा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। देखिए इस दौरान क्या कुछ रहा खास।  
विज्ञापन


अनंत नाग को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेते समय उन्हें सम्मान देने के लिए पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। अवॉर्ड लेते वक्त एक्टर काफी भावुक नजर आए। 
विज्ञापन



फिल्मी सफर को फिर किया याद
कार्यक्रम के दौरान आनंत नाग के फिल्मी दौर पर केंद्रित करते हुए एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसे देखते वक्त अनंत नाग यादों में खोकर मुस्कुराते नजर आए।


ममूटी को चौथी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को चौथी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस दौरान वहां मौजूद सभी कलाकारों ने तालियों से ममूटी का सम्मान किया। 


भावुक हुए कार्तिक आर्यन के माता-पिता
इस बार कार्तिक आर्यन को भी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। कार्तिक के माता-पिता भावुक नजर आए, जब एक्टर अवॉर्ड लेने पहुंचे। 



पति-पत्नी ने जीता नेशनल अवॉर्ड 
वहीं आदित्य धर की फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इसी फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता।



'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म
सम्मान समारोह में 'श्रीकांत' को रजत कमल पुरस्कार प्रदान किया गया। तुषार हीरानंदानी निर्देशित और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। 


धनुष को भी मिला नेशनल अवॉर्ड 
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान तमिल अभिनेता धनुष को फिल्म 'कैप्टन मिलर' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड- स्पेशल मेंशन (फीचर फिल्म) से सम्मानित किया गया। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है।


‘जाने दो’ गाने के लिए मनोज मुंतशिर को सम्मान
मनोज मुंतशिर ने ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड जीता है।


रणदीप को चीयर करती दिखीं उनकी पत्नी
वहीं रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जो इस पल को कैमरे में कैद करती नजर आईं। 


संजय मिश्रा भी मिला सम्मान 
इनके अलावा 'भक्षक' के लिए संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टिंग का सम्मान दिया गया।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह को संबोधित किया और सभी विजेताओं को बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें