फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कार्तिक आर्यन और ममूटी ने रचा इतिहास, यामी गौतम चमकीं

Sat, 18 Jul 2026 08:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

72nd National Film Awards Winners: शनिवार की शाम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान हो चुका है। इसमें कार्तिक आर्यन और ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। वहीं यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इसमें कई सितारों ने अवॉर्ड जीते हैं। नई दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन, ममूटी - फोटो : एक्स
ये कलाकार बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एक्टर चुना गया है। यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फीचर के लिए चुना गया है।

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर 
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान शनिवार शाम को किया गया। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने मलयालम के सुपरस्टार ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए।

आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जहां ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर चुना गया, वहीं यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। उन्हें फिल्म 'आर्टिकल 370' में बेहतरीन अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

श्रीकांत, आर्टिकल 370 - फोटो : एक्स
'श्रीकांत' और 'आर्टिकल 370' को मिला अवॉर्ड
आपको बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर का पुरस्कार मिला। वहीं यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए चुना गया।समें राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर, और जमील खान ने अभिनय किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें