फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 Hoorain: ईमानदारी से बताई गईं कहानियों में कुछ भी गलत नहीं, पवन मल्होत्रा ने किया '72 हूरें' का समर्थन

Fri, 07 Jul 2023 06:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनेता पवन मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता पवन मल्होत्रा ने 'ब्लैक फ्राइडे' और 'टब्बर' जैसी फिल्मों में दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा और दर्शकों के दिल पर राज किया। अब वह '72 हूरें' में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले से ही विवादों में घिरी हुई थी। तमाम विवादों के बाद आखिरकार यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पहले तो फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया और अब निर्माताओं के खिलाफ धर्म का अपमान करने और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। अब पवन मल्होत्रा अपनी फिल्म के बचाव में सामने आए हैं।

विज्ञापन

72 हूरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पवन मल्होत्रा ने बताया कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' जैसी हालिया फिल्मों के कारण लोग '72 हूरें' को एक ही श्रेणी में रख रहे हैं। उन्होंने यह बात भी उठाई कि अगर ऐसी फिल्में बन रही हैं तो इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ईमानदारी से दिखाई गईं कहानियों में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि '72 हूरें' फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने से पहले ही बनाई गई थी, फिल्म के निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

Trial Period: 'ट्रायल पीरियड' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जेनेलिया के बेटे के लिए 'किराए के पापा' बने मानव कौल

 
विज्ञापन

72 हूरें - फोटो : सोशल मीडिया
'72 हूरें' की स्क्रीनिंग भी जेएनयू में हुई थी। निर्माताओं का मानना है कि कश्मीरी मुसलमानों और अन्य छात्रों के लिए एक ऐसी फिल्म के बारे में अपने विचार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो आतंकवादी शिविरों की कठोर वास्तविकता का पता लगाती है। पवन ने यह भी बताया कि कैसे वह 'द कश्मीर फाइल्स' द्वारा किए गए हंगामे को समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि कि जब उन्होंने फिल्म देखी तो उन्हें लगा कि निर्माता ने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाया है।

Lee Sang Eun: ली सांग यून का 46 वर्ष की उम्र में निधन, लाइव परफॉर्मेंस से पहले मृत पाई गईं कोरियाई सिंगर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें