श्रिया पिलगांवकर का पोस्ट
श्रिया पिलगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'मिर्जापुर' के पहले सीजन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। क्राइम थ्रिलर सीरीज की इन तस्वीरों और वीडियोज को देखकर फैंस को 'मिर्जापुर' का पहला सीजन याद आ गया। इसी के साथ श्रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मिर्जापुर सीजन 1 के 7 साल...।'
'मिर्जापुर सीजन 1' स्टार कास्ट
'मिर्जापुर सीजन 1' में अखंडानंद त्रिपाठी (कालीन भैया) का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया। उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा, गुड्डू पंडित का रोल अली फजल, बबलू पंडित का किरदार विक्रांत मैसी, गोलू गुप्ता का किरदार श्वेता त्रिपाठी, बीना त्रिपाठी का किरदार रसिका दुग्गल और श्रिया पिलगांवकर ने स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें: 'मेरी देसी गर्ल...' निक जोनस ने 'वाराणसी' फिल्म की टीम को दी बधाई, प्रियंका चोपड़ा के हुस्न पर हुए फिदा