फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान देख सात साल की बच्ची ने सलमान को लिखा पत्र, मुझे भी सलमान बनना है

Thu, 21 Jul 2016 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के प्रशंसकों की संख्या लाखों में है। सलमान के बांद्रा स्थित घर के सामने और सोशल मीडिया पर 'भाई' के समर्थन में नारे लगाते, पोस्ट लिखते इन प्रशंसकों को देखा जा सकता है। ये वो प्रशंसक है जो सलमान के बूरे दौर में  भी उनके साथ थे और आज भी है। से सलमान के प्रशंसक ही हैं जिन्होंने 'सुल्तान' को रिकार्ड तोड़ सफलता दिलवाई।
विज्ञापन


सलमान के इन प्रशंसको मे अब एक नया नाम जुड़ गया है, सात साल की अनन्या मजमूदार। अनन्या मजमूदार बीते दिनों अपने मम्मी-पापा के साथ सुल्तान फिल्म देखने गईं थी। अन्नया को सलमान की यह फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने सलमान को एक लेटर लिख डाला। 
 
विज्ञापन

मुझे भी सलमान बनना है

सलमान खान
अनन्या ने इस पत्र में लिखा है कि सलमान जब फिल्म में अपने चेहरे को रंग कर गधे की सवारी करते है तो बहुत अच्छे लगते हैं। वो जिस तरह एक फाइटर से घायल होने के बाद भी लड़ते हैं और जीतते हैं, मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे भी उनकी तरह बनना है।

प्यारी अनन्या का सलमान को लिखा ये प्यारा पत्र आप भी पढ़ सकते हैं-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें