देवानंद की फिल्मों की पहचान उन पर फिल्माए गए खूबसूरत गानों से होती रही है। उन गानों में डांस तो नहीं होता था लेकिन उनकी लिरिक्स और म्यूजिक इतना खूबसूरत था कि यह गाने लोगों को आज भी याद हैं। देवानंद के जन्मदिन पर सुनिए उन पर फिल्माए गए ये खूबसूरत गाने।
पल भर के लिए कोई प्यार कर ले
जॉनी मेरा नाम फिल्म के इस गाने को देवानंद और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। फिल्म में संगीत कल्याण जी आनंद जी का है।
तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं
'गाइड' फिल्म के इस गाने को देवानंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे। संगीत एसडी वर्मन का था।
हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया
फिल्म हम दोनों को इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है।
फूलों के रंग से
1970 में आई फिल्म प्रेम पुजारी का यह गाना रोमांटिक सॉन्ग रहा।
दिल का भंवर करे पुकार
इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है। लिरिक्स हसरत जयपुरी और संगीत एसडी वर्मन का है। यह गाना तेरे घर के सामने फिल्म का है।
अभी न जाओ़ छोड़ के
हम दोनों फिल्म का इस गाने को साहिर लुधियानवी ने लिखा है।
छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा
पेइंग गेस्ट फिल्म के इस गाने को संगीत एसडी वर्मन ने दिया है। गाने को किशोर कुमार गाते हैं।