हाल ही में नेशनल फिल्म पुरस्कार दिए गए। कंगना रणौत जहां बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं वहीं मनोज बाजपेयी और धनुष को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अब फिल्मफेयर की नामांकन सूची भी जारी हो गई है। जिसमें बेस्ट फिल्म, एक्टर, एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म, स्क्रीनप्ले सहित तमाम श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 का टेलिकास्ट 11 अप्रैल को 12 बजे दोपहर में कलर्स टीवी पर किया जाएगा।
यहां पढ़िए पूरी नॉमिनेशन लिस्ट
बेस्ट एक्टर (मेल)
- आयुष्मान खुराना (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)
- इरफान खान (अंग्रेजी मीडियम)
- राजुकमार राव (लूडो)
- सुशांत सिंह राजपूतत (दिल बेचारा)
- अजय देवगन (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
- अमिताभ बच्चन (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल)
- कंगना रनौत (पंगा)
- तापसी पन्नू (थप्पड़)
- विद्या बालन (शंकुतला देवी)
- दीपिका पादुकोण (छपाक)
- जान्हवी कपूर (गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल)