फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: 'देवी' को बेस्ट पॉपुलर शॉर्ट फिल्म और 'तान्हाजी' को मिला बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार

Sun, 28 Mar 2021 08:34 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म देवी और तान्हाजी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

66वें फिल्मफेयर टेक्निकल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार शाम को की गई है। इसमें अभिनेत्री काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता भावे और शिवानी रघुवंशी स्टारर शॉर्ट फिल्म 'देवी' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पॉपुलर) चुना गया है। शॉर्ट फिल्म का निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया था, जो कि 13 मिनट की थी। तो वहीं अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए रमजान बुलुट और आरपी यादव को बेस्ट एक्शन और प्रसाद सुतार को बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेस्ट एक्टर के लिए अजय देवगन, सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान नॉमिनेट हुए हैं। तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए तापसी पन्नू, दीपिका पादुकोण और कंगना रणौत के बीच टक्कर हैं। 

विज्ञापन


अब तक के विनर्स की देखें लिस्ट-

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): अर्जुन

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस): देवी

बेस्ट शॉर्ट फिल्म ( नॉन फिक्शन): बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी

बेस्ट शॉर्ट फिल्म एक्ट्रेस: पूर्ति सावरडेकर 

बेस्ट शॉर्ट फिल्म एक्टर: अरनव 

बेस्ट कोरियोग्राफी: फराह खान (फिल्म दिल बेचारा)

बेस्ट सिनमेटोग्रॉफी: अविक मुखोपाध्याय (फिल्म गुलाबो सिताबो)

बेस्ट एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

बेस्ट वीएफएक्स:  प्रसाद सुतार (फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म गुलाबो सिताबो)

बेस्ट साउंड डिजाइन:  कामोद खाराड़े (फिल्म थप्पड़)

बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन:  मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म गुलाबो सिताबो)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म थप्पड़)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें