फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ एल सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति ने लॉन्च किया 'अर्थ एंथम'

Wed, 22 Apr 2020 07:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Earth anthem - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

50वें पृथ्वी दिवस के खास मौके पर दिग्गज संगीतकार डॉ एल सुब्रमण्यम, अभय के और कविता कृष्णमूर्ति का अर्थ एंथम सामने आया है। इस एंथम के बोल लिखे हैं कवि अभय कुमार ने और म्यूजिक तैयार किया है खुद डॉ एल सुब्रमण्यम ने, वहीं इस एंथम को आवाज कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम और बिंदु सुब्रमण्यम ने दी है।

विज्ञापन


अर्थ एंथम को अभय के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। दो मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत हरियाली से हो रही है, वहीं इसके बाद पृथ्वी का दृश्य दिखाया जाता है और इसके बाद धीरे धीरे पृथ्वी के अलग अलग हिस्सों को दिखाते हुए गाना आगे बढ़ता है। इसके आगे वीडियो में अलग अलग जगह के लोग दिखाए देते हैं और वहीं गाने से मैसेज मिलता है कि हम सब एक ही हैं।

बता दें कि इस वीडियो से एक बड़ा मैसेज उस वक्त पूरी दुनिया को जाता है जब पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी गंभीर बिमारी से जूझ रहा है। अर्थ एंथम से संदेश मिलता है कि हम चाहे जिस भी देश के नागरिक हों, किसी भी रंग, धर्म व वर्ण से, लेकिन हम खुद को पूरी तरह दुनिया से अलग नहीं कर सकते, ठीक उसी तरह पर्यावरण, प्रदूषण, जैव विविधता और जलवायु से होने वाली हानि हम सबको प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें