सोशल मीडिया पर जमकर हुआ था हंगामा
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थप्पड़' 28 फरवरी 2020 को रिलीज हुई। तापसी पन्नू इसमें लीड रोल में नजर आईं। एक लाइन में कहें तो फिल्म की कहानी ये है कि एक पति का एक थप्पड़ खाने के बाद नायिका शादी तोड़ने जैसा बड़ा फैसला कर लेती है। जिस समाज में गैर-बराबरी पर मुश्किल ही किसी का ध्यान जाता हो और इसे गंभीरता से लिया जाता हो, वहां इस फिल्म का विरोध होना ही था और जमकर हुआ।
तापसी ने शेयर किया पोस्ट
आज शुक्रवार को फिल्म की रिलीज को पांच साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर पापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे निर्देशक अनुभव सिन्हा से कुछ बातचीत करती दिखी हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कुछ एसोसिएशन बातचीत की शुरुआत का प्रतीक होते हैं। पांच साल और इस थप्पड़ की गूंज अभी भी उतनी ही साफ सुनाई देती है, जितनी तालियों की गड़गड़ाहट। सर जी व्हाट नेक्स्ट?'।
अनुभव सिन्हा बोले- 'अखबार नहीं पढ़ती क्या?'
तापसी के इस पोस्ट पर अनुभव सिन्हा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'व्हाट नेक्स्ट? अखबार नहीं पढ़ती क्या?' फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह औसत रही थी। करीब 22 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म ने 30.53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।