फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू प्रतियोगिता में भारत की दो फिल्में शामिल, इन विदेशी फिल्मों से है मुकाबला

Mon, 21 Oct 2019 12:10 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
हेल्लारो और उयारे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत के 50वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने रविवार को डेब्यू प्रतियोगिता (निर्देशन) के भाग में चयनित सात फिल्मों की सूची साझा की।  इस सूची में अभिषेक शाह द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती फिल्म हेल्लारो और मनु अशोकन की मलयालम फिल्म उयारे, दो भारतीय फिल्में हैं जो पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। वहीं जारी की इस सूची में पांच अंतराष्ट्रीय फिल्में भी शामिल हुईं हैं। 

विज्ञापन



सूची में शामिल हुईं अन्य फिल्में -
 
देश  फिल्म निर्देशक
अल्जीरिया बू लीला     अमीन सिदी ब्यूमेडिन
कोरिया      रोमांग ली चांग ग्यून  
रोमानिया  मोन्स्टर्स  मारियस ओल्टेनु
अमेरिका माई नेम इज सारा स्टीवन ओरिट
अमेरिका  क्लियो ईवा कूल


इस प्रतिस्पर्धा में जीतने वाली फिल्म को सिल्वर पीकॉक स्टेच्यू, एक सर्टिफिकेट और दस लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह महोत्सव गोवा में 20-28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों की करीब 250 फिल्मों का प्रीमियर होगा। वहीं इस साल, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अमिताभ बच्चन की सात से आठ फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें