फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने पसंद किए विदेशी दूल्हे, किसी ने बिजनेसमैन तो किसी ने डॉक्टर से की शादी

Mon, 29 Jul 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड नें देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने भले ही एक विदेशी निक जोनस के साथ शादी की हो लेकिन देश की समस्याओं के प्रति वे उतनी ही संवेदनशील हैं जितनी विदेश जाने से पहले थीं। प्रियंका ने हाल ही नें असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपील की है। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आने वाली हैं। जानें कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनके दूल्हे भी विदेशी हैं।

विज्ञापन

राधिका के पति बेनेडिक्ट टेलर यूके में म्यूजीशियन 

फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस में शुमार राधिका आप्टे हमेशा अपनी बेहतरीन अदाकारी, बोल्डनेस और बेबाक अदा के लिए जानी जाती हैं। राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद राधिका ने बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की।

प्रीति जिंटा ने यूएस के कारोबारी से की शादी

'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा का अफेयर पहले तो कारोबारी नेस वाडिया से चला, लेकिन दोनों अलग हो गए। फिल्मों के बाद प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की। बता दें के प्रीति और जेन की उम्र में 10 साल का अंतर है। प्रीति के पति उनसे दस साल छोटे हैं। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों मिले और बाते आगे बढ़ी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वे कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आईपीएल के दौरान लगातार देखी जाती हैं। 

सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी दूल्हे को चुना

नो एंट्री जैसी फिल्में कर चुकीं सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी दूल्हे को चुना। सेलिना जेटली ने 2011 में अरबपति बिजनेसमैन पीटर हग से शादी की थी। 2011 में शादी करने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।

विज्ञापन

परिवार के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
परदेसी दूल्हे की बात हो और 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी के अफेयर के किस्से सबसे पहले संजय दत्त के साथ चले लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद में माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं। इन दिनों वे टीवी रियलिटी डांस शोज में बतौर जज नजर आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें