फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 बॉलीवुड एक्ट्रेस जो सच में करती हैं नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मिस यूनीवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन सार्वजनिक तौर पर स्मोक करती हैं। उन्हें कई बार फिल्मी कार्यक्रमों के बाहर सिगरेट पीता हुआ देखा गया है। हालांकि सुष्मिता की ऐसे फिल्मी सीन बहुत ही कम हैं जिसमें वह सिगरेट पीती हुई दिखाई गईं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सुष्मिता के अलावा चार और ऐसी नायिकाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

रानी मुखर्जी का भी है शौक

रानी मुखर्जी भी स्मोक करती हैं। वह सिगरेट की लती बतायी जाती हैं। उनके बारे में ऐसी बातें बॉलीवुड में हैं कि वह एक सीन से दूसरे सीन के बीच सिगरेट का एक कश ले लेती हैं। वह कई बार कार्यक्रमों में भी सिगरेट की कश लेती हुई दिखती हैं।

कंगना रणौत की इमेज ही वैसी

क्वीन फिल्म से खूब चर्चाओं में आईं अभिनेत्री कंगना रणावत भी सिगरेट की आदी हैं। कंगना ने मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में एक ऐसी ही लड़की का किरदार किया था जिसे नशे की लत होती है। इस फिल्म में कंगना ने बहुत ही स्वाभाविक अभिनय किया है।

कोंकणा सेन भी सिगरेट की शौकीन

कोंकणा सेन शर्मा भी सिगरेट की शौकीन मानी जाती हैं। कहा जाता है कि उन्हें सिगरेट का शौक तब से लगा जब से वह थिएटर की दुनिया में आईं। कोंकणा सेन इस समय फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन

सिगरेट के साथ शराब

मनीषा कोइराला के कैंसर के पीछे बड़ी वजह उनका स्मोक करना माना जाता है। मनीषा कोईराला के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने सिगरेट के साथ शराब का भी जबर्दस्त सेवन किया है। हालांकि अब मनीषा इन चीजों से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें