फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharman Joshi: जुगलबंदी करते दिखे 3 इडियट्स, क्या बनने जा रहा है सीक्वल? शरमन जोशी ने बताया सच

Sat, 04 Feb 2023 11:13 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शरमन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनके साथ आमिर खान और आर माधवन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से शरमन अपनी फिल्म कांग्रेचुलेशन को प्रमोट करते दिखे। 
विज्ञापन
3 Idiots - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरमन जोशी ने अपनी गुजराती फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता आमिर खान और आर माधवन शरमन से मुलाकात की। आपको बता दें कि तीनों ही कलाकार साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स में नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर ने रैंचो, आर माधवन ने फरहान और शरमन जोशी ने राजू का किरदार निभाया था। सभी फैंस तीनों ही कलाकारों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही, उनकी फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर उम्मीद कर रहे हैं।  

विज्ञापन

3 Idiots - फोटो : social media
क्या बन सकता है 3 इडियट्स का सीक्वल?
आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता शरमन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें तीनों ही कलाकार एक साथ नजर आए, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश लगे। आमिर खान और आर माधवन ने शरमन जोशी की फिल्म कांग्रेचुलेशन की रिलीज से पहले उनसे मुलाकात की। अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि तीनों कलाकार राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। 

Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंचीं कियारा आडवाणी, छह फरवरी को लेंगी सिद्धार्थ के साथ सात फेरे

Sharman joshi - फोटो : instagram
वीडियो साझा कर कांग्रेचुलेशन फिल्म को किया प्रमोट
शरमन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया। उन्होंने अपनी गुजराती फिल्म कांग्रेचुलेशन को लेकर बात की। इस फिल्म को खुद शरमन ने प्रॉड्यूस किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 3 इडियट्स कांग्रेचुलेशन फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं, जो आज रिलीज हो रही है। इस वीडियो को माध्यम से अभिनेता अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। वीडियो के दौरान आर माधवन उनसे मुलाकात करते हैं और फिल्म को लेकर पूछते हैं। इसके बाद आमिर दोनों कलाकारों से गले मिलते हैं और फिल्म को लेकर मजाक करते हैं। इस वीडियो को शरमन ने काफी फनी अंदाज में पेश किया। वीडियो में तीनों ही कलाकार क्रिकेट की पिच पर दिखे। 
 
विज्ञापन

Sharman Joshi - फोटो : social media
कांग्रेचुलेशन में शरमन निभाएंगे यह किरदार
फिल्म कांग्रेचुलेशन में शरमन के साथ अभिनेत्री मानसी पारेख नजर आने वाली हैं। फिल्म को रेहान चौधरी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शरमन का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जो गर्भवती हो जाता है क्योंकि गर्भपात के बाद उसकी पत्नी बच्चा पैदा नहीं कर सकती है। बता दें कि शरमन को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म बबलू बैचलर में देखा गया था, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। 

Pathaan BO Collection: पठान ने रचा इतिहास, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें