फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन ने सिनेमा जगत में पूरे किए 60 वर्ष, चेन्नई में आयोजित होगा तीन दिनों का जश्न

Sat, 02 Nov 2019 06:44 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने सिनेमा जगत में 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसका जश्न चेन्नई और कमल के गृह निवास परमाकुडी में किया जाएगा। अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत तीन दिनों का सेलिब्रेशन 7 से 9 नवंबर के बीच किया जाएगा। इस खास मौके पर कमल अपने गुरु और फिल्मकार के बालचंदर की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

विज्ञापन


पांच वर्ष की उम्र में डेब्यू
7 नवंबर 1954 को पैदा हुए कमल हासन ने महज पांच वर्ष की उम्र में ही फिल्म जगत में कदम रख लिया था। उनकी पहली फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' थी जो साल 1959 में रिलीज हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म के लिए कमल हासन ने राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल किया था।  तब से लेकर आज तक कमल ने करीब 200 फिल्मों में अभिनय  किया है।

खास समारोह होगा आयोजित
समारोह में महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में कमल हासन निर्देशत फिल्म 'हे राम' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी जाएगी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में थें। यह फिल्म देश के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित थी। स्क्रीनिंग के बाद कमल वहां मौजूद लोगों से बात भी करेंगे। वहीं इस समारोह का हिस्सा कमल हासन के करीब 44 साल पुराने दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत भी होंगे।
विज्ञापन


वर्कफ्रंट
कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग में  व्यस्त हैं। फिल्म में वह 90 साल के शख्स के किरदार में नजर आएंगे। हाल में इसकी शूटिंग भोपाल से ग्वालियर शिफ्ट की गई है। फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विद्युत जामवाल और प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य किरदार में हैं।  'इंडियन-2' 1992 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' की सीक्वल है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें