फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहीं पर्दे के पीछे 'किक' की 3 बड़ी कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किक फिल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेश में हुई है। फिल्म में चूंकि ऊंची-ऊंची इमारतें दिखाई जानी हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग विदेश में हुई। एक फिल्म में सलमान खान को 50 मंजिल की इमारत से नीचे रस्सी के सहारे उतरना था। इस सीन के लिए सलमान ने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया। सलमान ने इस हैरतअंगेज सीन को खुद ही शूट किया।
विज्ञापन


ट्रेन का दृश्य

इसी ‌तरह फिल्म के एक दृश्य सलमान ट्रेन के सामने से गुजरते हैं। हालांकि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा तकनीकी की मदद से शूट किया गया। लेकिन फिर भी सलमान को ट्रेन के बहुत पास से गुजरना था। सलमान ने इस सीन के लिए भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन

खुद गाया गाना

सलमान खान कई बार गाने के बीच एक दो लाइन के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं लेकिन इस फिल्‍म में पहली बार ऐसा होगा कि वह कोई गाना खुद ही गा रहे हैं। ‌किक फिल्म का चर्चित गाना हैंगओवर को सलमान ने आवाज दी है। खास बात यह है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक साजिद नाडियावाला इस गाने को एक बार सोनू निगम से गवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें