फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शुक्रवार दिखेंगी तीन धमाकेदार फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हो रही सबसे बड़ी फिल्म गुलाबी गैंग है। यह फिल्म सत्य किरदारों पर आधारित फिल्म है। उप्र में इसी नाम से चल रहे एक संगठन के काम करने के अंदाज पर यह फिल्म बनाई गई है।
विज्ञापन


इस फिल्म में लीड रोल माधुरी दीक्षित कर रहीं हैं। माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला एक राजनेता का किरदार निभाती नजर आएंगी। खास बात यह है कि जूही और माधुरी पहली बार साथ काम कर रही हैँ।

फिर एक कॉमेडी फिल्म

कॉमेडी फिल्‍म टोटल स्यापा भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। नीरज पांडेय निर्देशित यह फिल्‍म एक ऐसे पाकिस्तानी लड़के की कहानी है जिसे हिंदुस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में अली जाफर के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

एक बड़ी हॉलीवुड फिल्‍म

हिट हॉलीवुड फिल्म 300 की सीक्वल फिल्म 300-2 इसी शुक्रवार रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म में 300 के आगे की कहानी दिखाई जाएगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर यह फिल्‍म 5 मार्च को और भारत में तीन मार्च को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें