फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रईस' और 'काबिल' की टक्कर जारी, जानिए किसने कमाया कितना

Fri, 27 Jan 2017 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'रईस' और 'काबिल'
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'रईस' और हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार कर रही है। आपको बता दें कि दूसरे दिन की कमाई में ऋतिक रोशन की फिल्म ने शाहरुख की फिल्म को कड़ी टक्कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर 'रईस' दो दिनों में 46.72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। पहले दिन 'रईस' ने 20.42 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 26.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 
विज्ञापन

'रईस' ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तोड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख खान और माहिरा खान
शाहरुख खान की इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्म 'रईस' गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 करोड़ की कमाई की थी।

'काबिल' ने दूसरे दिन कमाए 18.67 करोड़

ऋतिक रोशन और यामी गौतम
वहीं ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने 10.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दो दिनों में 'काबिल' ने 29.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की छुट्टी का मिला पूरा फायदा

'रईस' और 'काबिल'
गणतंत्र दिवस की छुट्टी का दोनों फिल्मों को पूरा फायदा मिला है। सूत्रों की मानें तो आगे भी दोनों फिल्में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी। आपको बता दें कि 'काबिल' में ऋतिक रोशन और अभिनेत्री यामी गौतम दृष्टिहीन किरदार में हैं। संजय गुप्ता का निर्देशन काफी बेहतरीन है। फिल्म में रोनित रॉय विलेन की किरदार में हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। वहीं शाहरुख के लिए ये फिल्म अहम हैं क्योंकि शाहरुख खान की पिछली फिल्म दिलवाले बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें