फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्लिन से आया '26/11' के लिए बुलावा

Thu, 03 Jan 2013 10:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में हुई आतंकी घटना पर आधारित फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाने का बुलावा मिला है। फेस्टिवल के आयोजक चाहते हैं कि यह फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जाए।
विज्ञापन


 अभ्री यह तय नहीं हुआ है कि फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा इस फिल्म को फेस्टिवल में दिखाते हैं या नहीं। हालांकि उन्होंने इस बुलावे पर खुशी जाहिर की है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म को एक मार्च को रिलीज होना है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म अपने बनने के समय से ही चर्चा में रही है। इस फिल्म में मुंबई में हुए आतंकी हमले से लेकर कसाब की फांसी तक के दृश्य फिल्माए गए हैं।

फिल्म में यह बात विस्तार से दिखाई गयी है कि मुंबई में हमला करने वाले आतंकी कैसे मुंबई में घुसते हैं। इस घटना को अंजाम देने से पहले वह क्या-क्या तैयारियां करते हैं। पहले इस फिल्म में कसाब की फांसी के दृश्य शामिल नहीं थे। बाद में जब कसाब की फांसी हो गई तो फांसी के दृश्यों को भी इस फिल्म में शामिल कर लिया गया। फिल्म में कसाब को फांसी देने से पहले तड़पाए जाने के दृश्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें