16 जून का दिन कई मायनों में काफी खास था, एक तरफ जहां फादर्स डे का सेलिब्रेशन था तो वहीं दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच। ऐसे में पूरे देश में जोश देखने को मिला। इस मैच के जुनून को और अधिक बढ़ाने का काम किया एनर्जी किंग रणवीर सिंह ने। जहां रणवीर सिंह हो और मस्ती न हो ये तो नामुमकिन है, ऐसे में सोशल मीडिया पर रणवीर और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का डांस वीडिया सामने आया है।
रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल भारत पाकिस्तान मैच में कमेंट्री बॉक्स में रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर डांस करते नजर आए। दरअसल टीम इंडिया को चीयर करने के लिए रणवीर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पहुंचे थे। ऐसे में रणवीर ने कमेंट्री के दौरान जमकर मस्ती की।
RANVEER SINGH
- फोटो : instagram
बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक वीडियो रिट्वीट किया है। जिसमें रणवीर और सुनील शर्मी कपूर के सुपरहिट गाने 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
RANVEER SINGH
- फोटो : Twitter
आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। मैच का फैसला डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर हुआ। वहीं जीत का जश्न पूरे देश में देखने को मिला।
RANVEER SINGH
- फोटो : social media
सूट-बूट में तैयार होकर मैच देखने पहुंचे रणवीर सिंह ने अपने जोश से सभी का दिल जीत लिया। वहीं जब टीम इंडिया ने मैच जीता तो रणवीर खुद को रोक नहीं सके और मैदान में पहुंचकर विराट कोहली को गले लगाकर बधाई दी।
ranveer-deepika
- फोटो : instagram
बात रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म 1983 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।