फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ इस देश की ट्रिप पर निकले बिग बी, मगर कहां हैं आराध्या?

Tue, 10 Jul 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूस की ट्रिप पर क्यों गए हैं अमिताभ?
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन अपने दोनों बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा के साथ विदेश यात्रा पर गए हैं।  उनके साथ नातिन नव्या नवेली और नाती अगस्त्य नंदा भी मौजूद हैं। ये सभी रूस पहुंच चुके हैं और यहां जाने के पीछे एक खास वजह है।यह बात सभी जानते हैं कि अमिताभ और अभिषेक फुटबॉल के कितने बड़े दीवाने हैं। यही वजह है कि उन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के वास्ते रूस का टिकट कटाया। 15 जुलाई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच होने वाला है। बिग बी ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस फैमिली ट्रिप में जया बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट की है जिसमें अभिषेक, श्वेता, नव्या और अगस्त्य एक ही कमरे में आस पास बैठे हैं। मगर कोई एक दूसरे से बात नहीं कर रहा,सभी अपने-अपने मोबाइल फोन में मशगूल हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, 'परिवार जो मोबाइल का इस्तेमाल एक साथ करता है, वह हमेशा साथ रहता है।' इसके अलावा उन्होंने नव्या और अगसत्य की भी प्यारी फोटो पोस्ट की है। 

फुटबॉल फैन हैं अभिषेक बच्चन
वहीं, अभिषेक बच्चन भी लगातार इस ट्रिप की फोटोज शेयर कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन

Abhishek Bachchan
अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म बदला और ब्रह्मास्त्र भी है। वहीं, अभिषेक बच्चन की फिल्म मनमर्जियां सितंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास निशिकांत कामत की एक अनाम फिल्म है। फिल्म 'हेरा फेरी-3' और 'धूम-4' में भी उन्हें कास्ट किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें