आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने कहा कि यूसुफ भाई आलिया और रणबीर की शादी की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे। उनके पास मुंबई की सबसे बढ़िया सुरक्षा एजेंसी 9/11 है। इस एजेंसी से 200 बाउंसर को बुलाया जाएगा। वहीं, मेरी टीम से भी 10 लड़कों को भेजा जाएगा।
इसके आगे राहुल ने कहा कि चेंबूर में आरके स्टूडियो और वास्तु दोनों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। ड्रोन का भी सुरक्षा के लिहाज से इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पूरी योजना बनाई गई है। शादी में आने वाले मेहमान के साथ रोविंग पेट्रोल ऑफिसर्स रखे जाएंगे। इसके अलावा मैं भी एक भाई का फर्ज पूरा करूंगा और सुरक्षा का ध्यान रखूंगा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार चाहता था कि गार्ड की पर्सनालिटी बढ़िया हो और हर कोई इंप्रेसिव दिखे। उनको डिप्लोमैटिक होने को साथ ही, अंग्रेजी बोलनी आती हो और स्मोक नहीं करने वाला होना चाहिए।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 14 से 17 अप्रैल तक दोनों की शादी के फंक्शन होंगे।