एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक 1.2 मिलियन यानी कि 12 लाख टिकट बिक चुके हैं। इतना ही नहीं एस शंकर की फिल्म को 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बॉक्स-ऑफिस पर दस्तक दे चुकी 2.0 में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो इस फिल्म को बेहद खास बनाती हैं। रिलीज के मौके पर आज हम आपको बताते हैं 2.0 की पांच खास बातें।
रोबोट का सीक्वल
रिलीज से पहले कुछ दर्शक फिल्म 2.0 को साल 2010 में आई रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सीक्वल बता रहे हैं। फिल्म रोबोट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के ट्रेलर को देखकर भी कहा जा सकता है कि 2.0 की कहानी फिल्म रोबोट से मिलती-जुलती है। रोबोट में भी रजनीकांत का लुक वैसा ही था जैसा 2.0 में है। रोबोट में भी रजनीकांत के किरदार का नाम चिट्टी होता है और 2.0 में भी उनका किरदार चिट्टी ही है।
अक्षय कुमार का डेब्यू
2.0
2.0 की खास बात यह है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार पहली बार साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय आज तक किसी भी साउथ की फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं। अक्षय के फैैंस भी 2.0 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
बिग बजट फिल्म और VFX
फिल्म 2.0 भारतीय सिनेमा की बड़ी बजट फिल्म में से एक है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का कुल बजट करीब 600 करोड़ रुपए है, वहीं फिल्म में अकेले VFX पर मेकर्स ने 300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म के VFX पर खर्च किए गए अब तक का सबसे ज्यादा बजट है।
अक्षय कुमार का लुक
2.0
- फोटो : twitter
फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार का लुक बेहद अलग और खतरनाक दिख रहा है। यह अक्षय के फिल्मी करियर से जुड़ी अब तक का सबसे अलग और डराने वाला लुक है। गौरतलब है कि 2.0 में अक्षय कुमार के मेकअप को करने में बेहद खास तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म का बेहद अलग विषय
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसका विषय अब तक की सभी फिल्मों से अलग और बेहद खास है। फिल्म में मोबाइल फोन के रेडिएशन से पक्षियों को कितना नुकसान होता है इसके बारे में बताया गया है।