फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby John: बेबी जॉन रिव्यू, दर्शकों को पसंद आया फिल्म का सेकंड हाफ, दलपति विजय का स्वैग कोई नहीं कर सकता कॉपी

Wed, 25 Dec 2024 04:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Public Review of Baby John: आज क्रिसमस के मौके पर कलीज द्वारा निर्देशित फिल्म बेबी जॉन रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वरु धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की रिलीज के बाद आइए जानते हैं दर्शकों का रिव्यू।
विज्ञापन
1 of 6
बेबी जॉन पब्लिक रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
आज रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन साउथ फिल्म थेरी का रीमेक है। साउथ की फिल्म में दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बेबी जॉन में वरुण धवन ने यह किरदार दोहराया है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
बेबी जॉन की देखने आए एक दर्शक - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलीस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण एटली ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की अहम भूमिका है। 2 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला है। एक दर्शक ने बोला, ''बहुत अच्छी फिल्म है, सलमान खान का कैमिया बहुत अच्छा है। फिल्म की स्टोरी भी काफी अच्छी है। वरुण को पहली बार एक्शन अवतार में ऐसा देखकर अच्छा लगा। पहला हाफ स्लो था, लेकिन फिल्म का सेकेंड हाफ काफी अच्छा है। 5 में से 4 स्टार दिए।''
विज्ञापन

3 of 6
दर्शक-फिल्म बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण की फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो है, जिसकी जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने भी दी थी। एक और दर्शक ने फिल्म बेबी जॉन देखी और कहा, 'पुलिस के काम को जिस तरीके से फिल्म में पेश किया है वह काफी अच्छा है। फिल्म का सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा है। फिल्म के सॉन्ग्स से ज्यादा फिल्म की स्टोरी अच्छी है।' 
 

4 of 6
फिल्म बेबी जॉन से वरुण धवन को देखने आए एक दर्शक - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक और दर्शक ने बोला, 'फिल्म थेरी का रीमेक काफी अच्छा बना है। दलपति का स्वैग तो कोई भी कॉपी नहीं कर सकता, लेकिन कलीज ने सभी अभिनेताओं को अच्छे से काम कराया है। 5 में से 3.7 स्टार दिए।'
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म को देखने आए दर्शक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक और दर्शक ने कहा, ''साउथ की फिल्म थेरी ज्यादा अच्छी है बेबी जॉन से, यह वे लोग देख सकते हैं जिन्होंने थेरी ना देखी हो।'' एक और दर्शक ने कहा, 'फिल्म को देखकर ज्यादा मजा नहीं आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेबी जॉन फिल्म को देखने आए एक दर्शकौ - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दर्शक ने कहा, ''फिल्म में कुछ खास नहीं हैं। एक ही तरह के एक्शन पर फिल्में बनाई जा रही है। फिल्म के गाने बेकार हैं।''
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें