फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1920 Horrors Of The Heart BO Prediction: क्या रूह कंपाने में कामयाब होंगी अविका? जानें कितनी कमाई करेगी फिल्म

Tue, 20 Jun 2023 05:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2023 में फिल्म 1920 फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट आ रहा है 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन यह फिल्म कितनी कमाई कर सकती है। 
विज्ञापन
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूत-प्रेत, जादू-टोना, तंत्र-मंत्र की कहानियां सुनना लगभग सभी को अच्छा लगा लगता है, हालांकि कई लोगों को डर भी लगता है। भूत-प्रेत सिनेमा का भी प्रमुख विषय रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई हॉरर फिल्में देखने को मिलती हैं, जो कि रूह कंपा देती हैं। 90 के दशक की बात करें तो रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्मों ने बचपन में खूब डराया है। वो दौर आज भी बरकरार है, लेकिन बस इसकी रूपरेखा बदल चुकी है। हॉरर फिल्मों की बात छिड़ी है तो फिल्म 1920 किसे नहीं याद होगी। अदा शर्मा स्टारर विक्रम भट्ट की उस फिल्म के डरावने सीन्स ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। बाद में फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसका नाम 1920 एविल रिटर्न्स था। वह फिल्म भी हिट रही और अब 2023 में इस फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट आ रहा है 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन यह फिल्म कितनी कमाई कर सकती है। 
विज्ञापन


ट्रेलर में क्या है
कुछ समय पहले हॉरर फिल्म 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें बड़े ही खौफनाक और डरावने सीन हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक आलीशान बंगला बना हुआ है। अचानक ही पार्क में लगा झूला हिलता है। तभी अविका गौर की आवाज आती है, 'मैं बदला लेना चाहती हूं।' इसके बाद शुरू होता डर का खतरनाक खेल। इस फिल्म में अविका गौर भूतनी के किरदार में नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- Pooja Hegde: पूजा हेगड़े फिल्म ‘गुंटूर कारम’ से हुईं बाहर? महेश बाबू संग इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट
विज्ञापन


इतनी हो सकती है कमाई
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट के बजट की बात करें तो खबरों के अनुसार इस फिल्म को 20 करोड़ रुपये में बनाया गया है। इस हिसाब से अगर पहले दिन फिल्म फिल्म तकरीबन दो करोड़ रुपये तक कलेक्शन करती है इसे औसत शुरुआत माना जाएगा। अविका गौर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा उनके साथ राहुल देव, बरखा बिष्ट, अमित बहल और अवतार गिल नजर आएंगे। अविका गौर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि अविका ने बहुत छोटी उम्र में टीवी शो बालिका वधु से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस कुछ और पॉपुलर टीवी शोज भी नजर आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें