अनीस बज्मी ने कहा था, 'फिरोज साहब फिल्म संभाल लेंगे'
एक अन्य पोस्ट में अनिल कपूर ने एक किस्सा सुनाया है, जब फिल्म में ठहराव आ रहा था। ऐसे में फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिरोज खान पर भरोसा जताया था और इसका असर भी हुआ। अनिल कपूर ने लिखा है, 'मुझे याद है, जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी और सोच रहा था कि यह कैसी बनेगी? पिक्चर यहीं रुक जाती है, बैठ जाती है। अनीस भाई ने कहा, 'चिंता मत करो... फिरोज साहब पिक्चर संभाल लेंगे'। और, उन्होंने ऐसा ही किया। RDX ने फिल्म को ऊपर उठा दिया। यह फिल्म, यह किरदार, यह मैडनेस और जादू'। बता दें कि साल 2009 में फिरोज खान का निधन हो गया था।
'वेलकम' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'वेलकम' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 70.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसे करीब 48 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक आया। इसकी तीसरी कड़ी 'वेलकम टू द जंगल' है, जो अगले साल रिलीज होगी।