आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
पसंदीदा खाने के होंगे आइटम्स
बताया जा रहा है कि कपल ने अपने पसंदीदा खाने के आइटम्स मेन्यू में शामिल किए हैं और उसकी तैयारी पर भी खुद नजर रख रहे हैं। परिवार के अलावा उनके बच्चे भी इस शादी में मौजूद रहेंगे। साथ ही आमिर के करीबी दोस्त, जैसे फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- समय रैना ने इन लोगों को बताया अपना ‘कॉमेडी हीरो’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में नजर आएंगे ये सेलेब्स
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने इस शादी को अपने लिए बहुत खास बताया। आमिर ने कहा, ‘शादी 5 जुलाई को है। यह बहुत ही निजी समारोह है, जो हमारे घर पर होगा। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। हमारे परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही इसमें शामिल होंगे। हम इसे छोटे स्तर पर मना रहे हैं और आप सभी से दुआ और आशीर्वाद चाहते हैं कि हमारी जिंदगी खुशहाल रहे।’