फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 years of Dabangg: सलमान खान की कॉपी करते दिखे जहीर इकबाल, सोनक्षी के साथ रिक्रिएट किया 'दबंग' का यह सीन

Wed, 10 Sep 2025 12:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

15 years of Dabangg: सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान अभिनीत फिल्म 'दबंग' की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी ने डेब्यू किया था। फिल्म की एनिवर्सरी पर उन्होंने इसका एक सीन पति जहीर इकबाल के साथ रिक्रिएट किया है। 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आज बुधवार 10 सितंबर को फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। इसमें सलमान खान ने लीड रोल अदा किया था। वे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के रूप में नजर आए। फिल्म की 15वीं एनिवर्सरी पर सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक सीन रिक्रिएट करती दिखी हैं।

विज्ञापन


जहीर और सोनाक्षी का मजेदार वीडियो
फिल्म 'दबंग' का एक डायलॉग बहुत फेमस हुआ था, 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से डल लगता है'। यह डायलॉग फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी के बीच फिल्माए गए एक सीन के दौरान का है। फिल्म की एनिवर्सरी पर आज सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यही सीन रिक्रिएट करती दिखी हैं, मगर सलमान की जगह उनके पति जहीर हैं।
 


जहीर ने बोले सलमान खान के डायलॉग 
सोनाक्षी और जहीर इकबाल काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान खान वाले डायलॉग जहीर इकबाल बोलते हैं और सोनाक्षी उन्हीं डायलॉग को दोहराती हैं, जो फिल्म में भी उन्होंने ही बोले। हालांकि, यह सीन करते हुए सोनाक्षी और जहीर तीन-चार बार रीटेक लेते हैं। डायलॉग बोलते हुए दोनों की हंसी छूट जाती है। हालांकि, बार-बार कोशिश के बाद दोनों ने सफलतापूर्वक सीन रिक्रिएट कर दिखाया। इसके साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है, 'बस यूं ही। पंद्रह साल हो गए। हुड हुड दबंग!' 
विज्ञापन


नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो पर नेटिजन्स की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही हैं। खुद जहीर इकबाल ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी पोस्ट की हैं। वहीं, नेटिजन्स को भी दोनों का यह अंदाज पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा है, 'रज्जो 2.0 अपने रियल लाइफ हीरो के साथ। वाह'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को हंसते हुए देखकर बहुत खुशी होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के आगे कोहिनूर का हीरा भी फेल'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें