फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ी' और 'दबंग' को 15 दिन, 'तलाश' को सिर्फ 7

Tue, 27 Nov 2012 11:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले महीने में तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह फिल्में 'तलाश', 'खिलाड़ी 786' और 'दबंग टू' हैं। रिलीज के पहले के गणित को देखें तो 'दबंग टू' और 'खिलाड़ी 786' फायदे में दिखती हैं। इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने के अगले सप्ताह कोई भी बड़ी फिल्म नहीं हैं।
विज्ञापन


इन दोनों ही फिल्मों के पास खुद को मल्टीप्लेक्स में बनाए रखने का मौका 15 दिनों का होगा। इसके उलट 'तलाश' फिल्म रिलीज होने के अगले हफ्ते ही एक बड़ी फिल्म रिलीज हो जाएंगी। मल्टीप्लेक्सों को न चाहते हुए भी 'तलाश' के शो कम करने होंगे। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित संस्पेंस फिल्म 'तलाश' 30 नवंबर को रिलीज हो रही है।

इस फिल्म के रिलीज होने के अगले ही शुक्रवार यानी सात दिसंबर को अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' रिलीज हो जाएंगी। यह कॉमेडी मसाला फिल्म निश्चित ही आमिर की तलाश को नुकसान पहुंचाएगी। इसके उलट 'खिलाड़ी 786' रिलीज होने के अगले शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म नहीं है। कहने को तो उसके अगले शुक्रवार 'सिगरेट की तरह' फिल्म रिलीज हो रही है पर इस छोटे बजट और छोटी स्टारकॉस्ट की फिल्म खिलाड़ी पर कोई फर्क नहीं डाल पाएगी।
विज्ञापन


'दबंग टू' को और भी ज्यादा फायदा
'खिलाड़ी 786' को असली टक्कर उसके रिलीज होने के 15 दिन बार रिलीज होने वाली फिल्म 'दबंग टू' से मिलेगी। सलमान खान की यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। और कोई भी फिल्म इस दिन रिलीज नहीं होगी। इतना ही नहीं दबंग टू के रिलीज होने के अगले शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म दबंग को टक्कर देने के लिए नहीं होगी। हरीश शर्मा निर्देशित एक अनाम सी फिल्म 'टू नाइट इन सोल वैली' दर्शकों के लिए होगी।

'दबंग टू' को असली चैलेंज 4 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'टेबल नंबर 21' से मिलेगा। हालांकि स्टारकॉस्ट के मामले में यह फिल्म बहुत बड़ी नहीं है। आदित्य दत्त निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल और राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में होंगे। अगर यह फिल्म नहीं चलती तो दबंग की चमक फीकी करने के लिए विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' उसके अगले शुक्रवार रिलीज होगी। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी। तब तक 'दबंग टू' अपना पूरा कारोबार कर चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें